फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vijaynagar me chaatrao se cherchaar par pathraav

विजयनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ पर पथराव, फायरिंग   

Sun, 17 Dec 2017 11:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 17 Dec 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
vijaynagar me chaatrao se cherchaar par pathraav
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सिविल लाइन की पाश कॉलोनी विजयनगर में छेड़छाड़ के बाद शनिवार को मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कॉलोनी में फोर्स तैनात कर दी। 

विज्ञापन


विजय नगर के सामने आरजी कॉलेज है। कालोनी में कॉलेज की कई छात्रा किराये पर रहती हैं। दिनभर छात्राओं की आवाजाही रहती है। कालोनी वासियों का कहना है कि कुछ युवक अपने दोस्तों के साथ अक्सर कॉलोनी में आने जाने वाली छात्रों पर कमेंट करते हैं। शुक्रवार को कुछ युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और मौके पर घूमकर वापस लौट आई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक व्यापारी सूरज यादव अपनी कार से शनिवार शाम लौट रहे थे। इसी दौरान छात्राओं से छेड़खानी करने वालों ने सूरज पर जानलेवा हमला बोल लिया। इसकी जानकारी पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों में मारपीट, पथराव और गोलियां तक चली। फायरिंग की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं और पुलिस पर जमकर गुस्सा निकाला। पुलिस ने जैसे तैसे कर लोगों को समझाया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लोगों का कहना है कि सूरज यादव छेड़खानी करने वालों का विरोध करते रहे हैं इसी लिये युवकों ने इन पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पहले सुनती तो ऐसा न होता 
इस हमले में सूरज, अरुण समेत तीन लोग घायल हुए है। लोगोें का कहना है कि पुलिस शुक्रवार को कार्रवाई कर देती तो आरोपियों के हौसले इतने बुलंद न होते। एसओ सिविल लाइन ने लोगों को समझाया कि शुक्रवार को होने वाले वारदात की जानकारी उन तक नहीं पहुंची थी। तहरीर दो, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करूंगा। 

दहशत में विजयनगर 
छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने वालों पर हमले से विजयनगर में दहशत का माहौल है। लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। एसओ ने लोगों से बात कर वहां पर पुलिस का पहरा लगा दिया। लोगों को आश्वासन दिया है कि वह अब रोजाना पुलिस की वहां पर ज्यादा गश्त होगी। किसी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।   


पांच लोगों पर केस दर्ज 
एसओ सिविल लाइन कमलेश प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अरुण की तहरीर पर दीपक, काजू उर्फ हिमांशु, निशांत, चिंकी और मुनेश के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया है। छात्राओं से कौन छेड़खानी करता है, इसकी पुलिस जांच करेगी। विजयनगर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed