{"_id":"63b5eba0b0e4f165093f17aa","slug":"vigilance-on-magh-mela-samples-of-nine-factories-were-taken-modipuram-news-mrt620577175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: माघ मेले पर सतर्कता...नौ फैक्ट्रियों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: माघ मेले पर सतर्कता...नौ फैक्ट्रियों के नमूने लिए
विज्ञापन
माघ मेले पर सतर्कता...नौ फैक्ट्रियों के नमूने लिए
मोदीपुरम। प्रयागराज में छह जनवरी (कल) से शुरू हो रहे माघ मेले को लेकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित कमेटी उद्योगों में छापेमारी कर नमूने ले रही है। बुधवार को सदर और सरधना तहसील के नौ उद्योगों के नमूने लिए है। कमियां मिलने पर कार्रवाई की सख्त हिदायत दी जा रही है। जिले में पचास कारखानों का निरीक्षण किया जाएगा।
प्रयागराज में होने वाले माघ मेले में किसी भी सूरत पर जल प्रदूषित न पहुंचे। इसके लिए प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन ने अलग अलग तहसीलों की टीमे बनाई गई हैं। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण अभियंता प्रखर कटियार के नेतृत्व में टीम ने नौ उद्योगों पर छापेमारी की। सरधना की 7 इंडस्ट्री व सदर तहसील की दो इंडस्ट्री पर छापेमारी कर जल के नमूने लिए हैं। डिस्टलरी, शुगर और टैक्सटाइल उद्योगों के नमूने लिए गए है।
प्रखर कटियार ने बताया कि अभी तक लिए गए नमूनों में कोई कमी नहीं मिली है। उद्योग संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि फैक्टरी से कोई भी रंगीन उत्प्रवाह न निकले, निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम ने मंगलवार को करीब 10 फैक्टरियों के यहां पर छापेमारी कर नमूने लिए थे। अभी यह छापेमारी का दौर आगे भी चलता रहेगा। प्रशासन की टीम के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम कहीं पर भी जाकर छोपमारी कर सकती है।