मवाना। एएस इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने भ्रामरी, प्राणायम, अनुलोम विलोम योगासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, धनुरासन, मत्स्यासन आदि की प्रस्तुति दी।
शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह व संचालन खेल प्रभारी कपिल कुमार सिरोही ने किया। नोडल एवं योग शिक्षिका पंकज, स्वाति बंसल के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की निशा के निर्देशन में सुचारु रूप से योग प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। योग प्रतियोगिता में अंडर 17 बालिका वर्ग में एएस इंटर कॉलेज की विधि प्रथम स्थान पर रही। अंडर 14 में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की वंशिका, कुमारी वंशिका, अनन्या, तान्या, लवी का चयन जनपद स्तर के लिए हुआ। अंडर 17 में बालिका वर्ग में अंग्रेजी माध्यम की खुशबू, सुरभि, प्रियांशी, इकरा, राधिका शर्मा, वंशिका, वर्णिका का चयन जनपद स्तर के लिए किया गया। निर्णायक मंडल की प्रभारी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सैनी के प्रधानाचार्य डाॅ. दर्पण सिंह ने बताया कि छात्रों की प्रस्तुति मनमोहक थी।