फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video Viral : Nagar Panchayat office, after the liquor party

Video Viral : नगर पंचायत कार्यालय में शराब पार्टी के बाद हुआ भौंडा डांस

Sun, 03 Sep 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 03 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Video Viral : Nagar Panchayat office, after the liquor party
मौके पर मौजूद मतलूब गौड़ का बेटा, लाल घेरे में

नगर पंचायत कार्यालय में बकरीद से पहले शुक्रवार रात युवकों द्वारा भौंडा नृत्य करने की शनिवार को वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। किठौर पुलिस मामले से पल्ला झाड़ती रही। हालांकि एसपी देहात ने वीडियो देखने के बाद जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर किठौर किशनपाल सिंह ने बताया है कि शुक्रवार की रात यूपी-100 पर शिकायत आई थी कि नगर पंचायत कार्यालय के एक कमरे में पार्टी में अश्लील डांस और शराब का सेवन चल रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन उससे पहले युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने कार्यालय में डांस की बात पुलिस से कही थी। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह इस डांस पार्टी की एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गई। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड़  का बेटा भी दिखाई दे रहा है। जिसको देखकर किठौर कस्बे की राजनीति में खलबली मच गई। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने यह वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर कई ग्रुपों में डाल दी। पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर पूछ लिया कि नगर पंचायत कार्यालय में इस तरह के भौंडे नृत्य की परमीशन किसने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बदनाम करने की कोशिश

Video Viral : Nagar Panchayat office, after the liquor party
किठौर के नगर पंचायत कार्यालय में डांस करते युवक

नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड़ का कहना है कि ईद पर नगर पंचायत के एक सफाई कर्मचारी की ओर से पार्टी दी गई थी। जिसमें कार्यालय के कई और भी कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में उनका भी एक बेटा वहां चला गया था। शराब या अश्लील डांस नहीं हुआ है। राजनीति के कारण उनको बदनाम करने की कोशिश की गई है।  

जांच बैठा दी है
एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि इस मामले में जांच बैठा दी हैं। प्रारंभिक जांच में अश्लील डांस व आपत्तिजनक चीजें नगर पंचायत ऑफिस में न मिलने की बात सामने आई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed