{"_id":"6273bb860526282afd5a2946","slug":"video-viral-landlord-beat-up-the-female-advocate-in-meerut-took-her-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: मकान मालिक ने महिला अधिवक्ता को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, बाल पकड़कर घर से निकाला, ये है पूरा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल: मकान मालिक ने महिला अधिवक्ता को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, बाल पकड़कर घर से निकाला, ये है पूरा मामला
Thu, 05 May 2022 05:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 May 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मकान खाली न करने पर महिला अधिवक्ता को लाठी डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद मकान मालिक ने महिला अधिवक्ता को बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस पूरे मामले का एक वीडियो जहां वायरल हो गया। वहीं पीड़ित अधिवक्ता ने मामले में एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है।
मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में महिला अधिवक्ता के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को पीड़ित अधिवक्ता एसएसपी दफ्तर पहुंची और मामले में शिकायत कर न्याय मांगा।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला की खबर पर मुहर: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल की सात मई को मिलेगी चाभी, गुजरात की कंपनी देगी ट्रेनसेट
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र में महिला अधिवक्ता एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती है। बताया गया कि मकान मालिक महिला से लगातार मकान खाली करने के लिए कह रहा था। मकान खाली न करने पर बुधवार को मकान मालकिन और उसकी बेटी ने महिला के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद मकान मालिक की पत्नी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर महिला को लाठी डंडों से जमकर पीटा और फिर बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया।
महिला ने मकानमालिक पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय मांगा। वहीं इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।