फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of woman being beaten by hair in Tipi Nagar goes viral, case registered

Meerut News: टीपीनगर में महिला को बाल पकड़कर पीटने का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Mon, 14 Oct 2024 04:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Video of woman being beaten by hair in Tipi Nagar goes viral, case registered
मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ। इसमें एक महिला और युवक एक अन्य महिला के बाल पकड़कर उसे पीटते हुए ले जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो 2 मिनट 49 सेकेंड का है। इसमें लाल रंग के सूट वाली महिला को एक युवक हाथ पकड़कर खींचकर ले जा रहा है। दूसरी ओर काले रंग के सूट वाली महिला ने बाल पकड़ रखे हैं। अचानक युवक की वीडियो बना रहे लोगों पर नजर पड़ती है और वह महिला को अंदर एक गली की ओर खींचने लगता है। इसी दौरान महिला जमीन पर गिर गई। भीड़ के सामने ही काले सूट वाली महिला चोटी पकड़कर उसे उठाने का प्रयास करती है। इसके बाद वह उसे पुलिस चौकी की ओर ले जाते हैं।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। इस महिला की साथ चल रहे युवक से दोस्ती रही है। शनिवार को वह उसके घर चली गई और वहां मां ने विरोध कर दिया। सोमवार को महिला के बयान दर्ज होंगे। मारपीट करने वाले एक युवक का चालान किया गया है। इस मामले में पुलिस 164 के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed