फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of Station House Officer dancing to patriotic songs goes viral.

Meerut News: देशभक्ति गीतों पर थाना प्रभारी निरीक्षक का डांस करते हुए वीडियो वायरल

Sun, 16 Aug 2026 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Video of Station House Officer dancing to patriotic songs goes viral.
फलावदा थाने के प्रांगण में पुलिसकर्मियों ने किया डांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फलावदा। थाना फलावदा परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन समेत पुलिस स्टाफ के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी निरीक्षक अपने स्टाफ के साथ देशभक्ति गीतों पर नाचती हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी उत्साह के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस करता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मियों के इस अंदाज को देखकर आसपास से गुजर रहे लोग भी कुछ देर रुककर पुलिसकर्मियों का डांस देखते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में थाना परिसर में पुलिसकर्मी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। देशभक्ति गीतों की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर कदम थिरकाए।
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही लोगों के बीच तेजी से साझा किया जाने लगा। कुछ लोग इसे पुलिसकर्मियों के बीच आपसी उत्साह और सौहार्द का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग थाना परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिसकर्मियों के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।------------
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed