फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of rich man's car surfaced, increasing section of culpable homicide

Meerut News: रईसजादों की कार का वीडियो आया सामने, गैर इरादतन हत्या की बढ़ाई धारा

Thu, 26 Oct 2023 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Video of rich man's car surfaced, increasing section of culpable homicide
सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन


आबूलेन पर सोमवार रात स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई थी गुब्बारे बेचने वाले मानू की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। आबूलेन पर गुब्बारे बेचने वाले मानू की मौत के मामले में रईसजादों की स्कार्पियो का वीडियो सामने आया है। जिसमें 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती स्कार्पियो सड़क पर कई बार पलटते हुए नजर आ रही है। वीडियो से साफ है कि गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि अगर उस समय मार्केट में अधिक लोग होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वीडियो को देखकर आबूलेन के व्यापारियों में नाराजगी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा के साथ शराब पीकर वाहन चलाने की धारा बढ़ा दी गई है। वहीं, रात को पुलिस ने कार चालक मनिक दलाल निवासी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया है। अनुभव गोयल पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती है। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

आबूलेन पर सोमवार रात शराब के नशे में स्कार्पियो सवार युवकों ने गुब्बारे बेचने वाले मानू को कुचल दिया था। मूल रूप से नारायणदास खेड़ा उन्नाव निवासी मानू कंकरखेड़ा की रेलवे काॅलोनी में अपने बहनोई ताराचंद के पास में रहता था। मानू के दोनों पैरों में रॉड डली हुई थी। वह गुब्बारे बेचकर अपना गुजारा करता था। हादसे के बाद लोगों ने स्कार्पियो में तोड़फोड़ करते हुए एक आरोपी अनुभव गोयल की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अधिकारियों ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट तलब कर ली। स्कार्पियो का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को मामले की गंभीरता का अंदाजा हुआ। जिसके बाद स्कार्पियो सवार पांचों युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। मौके पर पकड़ा गया अनुभव गोयल निवासी बिशन चौक ब्रह्मपुरी शराब के नशे में था। पिटाई के चलते वह अभी पुलिस कस्टडी में अस्पताल में है। उसके दूसरे साथी कार्तिक उर्फ कुश गुप्ता निवासी गुप्ता काॅलोनी, मनिक दलाल निवासी मोदीनगर, तनिष्क शर्मा निवासी कृष्णा वाटिका और अराध्या हाइट्स निवासी चिराग खुराना भी शराब के नशे में बताए गए थे, ये चारों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस को गाड़ी में शराब की 16 बोतलें भी मिली थीं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पूरे मामले में सदर बाजार थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी अनुभव गोयल पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती है। हादसे के दिन गाड़ी चला रहे मनिक दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।


हमसे तो पुलिस ने लिखवाई अज्ञात में रिपोर्ट
मानू के बहनोई ताराचंद ने बताया कि पुलिस ने उनको इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि लोगों ने एक युवक को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने उनसे अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा तो उन्होंने अज्ञात में तहरीर दे दी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में मानू की जगह उसका नाम भानू लिखा गया है, जोकि गलत है। उन्हें अंतिम संस्कार के बाद पता चला कि लाेगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा है, अगर उनको पहले पता चल जाता तो वे अनुभव गुप्ता और उसके साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed