फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of nurse with her hands and legs tied goes viral

हाथ-पैर बंधी नर्स का वीडियो वायरल

Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Video of nurse with her hands and legs tied goes viral
खरखौदा। क्षेत्र के एक निजी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की एक महिला कर्मचारी का हाथ-पैर बंधा व फांसी का फंदा लगा वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन या अन्य ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नर्सिंग स्टाफ की एक महिला कर्मचारी के हाथ पीछे बंधे हुए हैं तथा गले में कपड़े से फांसी का फंदा लगा हुआ है। चर्चा यह भी है कि यह वीडियो खरखौदा क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज का है। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त महिला कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में नर्स के पद पर है। वह सुबह 8:00 बजे से शाम तक ड्यूटी करती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी महिला अपनी ड्यूटी पर थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह रात्रि में रुकी। चर्चा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया तथा उसके जबरन हाथ-पैर बांधकर उसके गले में भी फंदा डाल दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस या कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed