{"_id":"62bf3f0286eba425355d3b8a","slug":"video-of-fun-in-government-ambulance-in-hastinapur-went-viral-instructions-for-termination-of-driver-s-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी एंबुलेंस में बैठकर कर रहे थे मौज-मस्ती, चालक की सेवा समाप्ति का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी एंबुलेंस में बैठकर कर रहे थे मौज-मस्ती, चालक की सेवा समाप्ति का फरमान
Sat, 02 Jul 2022 05:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Jul 2022 05:40 AM IST
सार
वायरल वीडियो हस्तिनापुर सीएचसी से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में चालक, दो महिलाओं और दो अन्य व्यक्ति एंबुलेंस में मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं, वायरल वीडियो से एंबुलेंस चालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
शुक्रवार की शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में एंबुलेंस में बैठे तीन पुरुष और दो महिलाएं मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं वायरल वीडियो हस्तिनापुर सीएचसी से जुड़ा बताया जा रहा है हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
सरकार एंबुलेंस पर हर रोज लाखों रुपए खर्च कर रही है ताकि गंभीर रूप से घायल मरीज और प्रसव पीड़ा के दौरान जच्चा-बच्चा की जिंदगी को समय रहते बचाया जा सके और जिसमें यह एंबुलेंस भी अहम भूमिका निभाती हैं। परंतु कुछ चालक और इन पर तैनात आईएमटी अब इन्हें अपने निजी कार्यों और मौज-मस्ती के लिए उपयोग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसका ताजा उदाहरण है शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो, जिसमें चालक दो महिलाओं और दो अन्य व्यक्तियों को लेकर एंबुलेंस का सायरन बजाते हुए जा रहा है जिसमें वह महिला से मौज-मस्ती कर रहा है तो वहीं उसके साइड में बैठा युवक वीडियो बनाता हुआ पास में बैठी महिला को चालक की गर्लफ्रेंड बता रहा है। वहीं एंबुलेंस में पीछे की ओर बैठा व्यक्ति भी एक महिला से मस्ती करता नजर आ रहा है। एंबुलेंस में इस तरह की अश्लील हरकत और मौज-मस्ती का वीडियो वायरल होकर एंबुलेंस के अन्य चालकों और आईएमटी पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, वायरल वीडियो में बिजनौर की एंबुलेंस बताई जा रही है जो मेरठ की ओर जा रही है। वहीं एंबुलेंस में बैठा एक युवक हस्तिनापुर सीएचसी से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं उधर वायरल वीडियो से एंबुलेंस चालकों में हड़कंप मचा है। वहीं मामले की जानकारी अन्य एंबुलेंस चालकों से करनी चाही तो सभी बचते नजर आए। आधिकारिक रूप से मामले की पुष्टि शनिवार को की जाएगी।
बिजनौर से जुड़ी बताई जा रही है एंबुलेंस
जब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एंबुलेंस चालक की पहचान हो चुकी है एंबुलेंस बिजनौर की है और चालक पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस में बैठे अन्य व्यक्तियों और महिलाओं की भी पहचान की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वह एंबुलेंस में बैठ कर कहां पर और किस कार्य से जा रहे थे।
एंबुलेंस में बैठे चालक की सेवा समाप्ति के निर्देश
इस मामले सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन का कहना है एंबुलेंस में बैठे पायलट की सेवा समाप्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं, एंबुलेंस बिजनौर की है। अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।