फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victoria Park Fire : The happiness of hundreds of homes was snatched in one night, your pain

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड : एक रात में छीन गई थी सैकड़ों घरों की खुशियां

Tue, 11 Apr 2017 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 11 Apr 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
Victoria Park Fire : The happiness of hundreds of homes was snatched in one night, your pain
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड

मेरठ में विक्टोरिया पार्क अग्निकांड में हताहत हुए लोगों की याद में सोमवार को विक्टोरिया पार्क स्थित स्मारक पर शांति यज्ञ के साथ शाम को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली दी गई। अपनों की याद में पीड़ितों की आंखें भर आई। चेहरे पर अपनों से बिछड़ने का गम और विछोह साफ झलक रहा था। घटना के 11 साल बाद भी अपनों को खोने का दुख उनके जहन में पूरी तरह ताजा है। 

विज्ञापन


11 अप्रैल 2006 को विक्टोरिया पार्क में आयोजित फेयर में आग लग गई थी। अग्निकांड में 65 पुरूष, महिलाओं और बच्चों की जलने से मौत हो गई थी। करीब पौने दो सौ से ज्यादा लोग झुलसकर घायल हुए थे। दर्जन भर से अधिक लोग आज भी अपंगता का दंश झेल रहे हैं। सोमवार को मृतकों की याद में सुबह विक्टोरिया पार्क स्थित स्मारक पर शांति यज्ञ हुआ। इसमें महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा, सपा नेता राजपाल सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश्व अग्रवाल, संजय गुप्ता, नलिन गुप्ता, राजीव गुप्ता, अपूर्व गुप्ता, विपिन जिंदल, नरेश तायल, अजय जायसवाल, बिंदु अग्रवाल, अशोक एडवोकेट, आशीष, फराह जाफरी, नीरज नारंग, अनुपम गुप्ता, प्रतीक रस्तोगी, प्राची रस्तोगी, रामआसरे, वैष्णवी, मिजाज अहमद, राजीव सेठी आदि मौजूद रहे। शाम को सभी पीड़ितों ने डीएम आवास से विक्टोरिया पार्क स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद सभी ने स्मारक पर कैंडल समर्पित करते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजली दी। 
विज्ञापन


प्रशासन की रही उपेक्षा 
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की प्रत्येक बरसी पर सुबह होने वाले यज्ञ में डीएम स्वयं या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहते रहें हैं, लेकिन इस बार जिला प्रशासन की उपस्थिति नदारद रही। महापौर के अतिरिक्त कोई भी विधायक या सांसद शांति यज्ञ या कैंडल मार्च में शरीक नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed