{"_id":"6a5cfd92c7a9d0e1ad053125","slug":"victims-family-attacked-before-testimony-in-pocso-case-meerut-news-c-73-1-mct1008-107994-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पोक्सो के मुकदमे में गवाही से पहले पीड़ित परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पोक्सो के मुकदमे में गवाही से पहले पीड़ित परिवार पर हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में पोक्सो के मुकदमे में गवाही देने को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला किया है। पीड़ित परिवार ने घर में खुद को बंद कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। पीड़ित ने डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 4 फरवरी 2023 को आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। जिसमें पीड़ित की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़ित ने बताया कि दो दिन बाद मंगलवार को इस मुकदमें में कोर्ट में उसकी गवाही होनी है। जिस आरोपी पिछले कई दिनों से गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे थे। जिस पर उसने दो दिन पहले एसएसपी से भी मामले की शिकायत की थी।
बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में था। इसी बीच आरोपी हाथ में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुसने का प्रयास किया। पीड़ित ने किसी तरह से गेट बंद कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि आरोपियों ने मुकदमे में कोर्ट में गवाही देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिसका पीड़ित ने मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर व वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की सुरक्षा के साथ कोर्ट में गवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -