{"_id":"6126a7858ebc3e79e9052ca0","slug":"victim-statement-taken-in-rape-case-meerut-news-mrt5533437177","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म के मामले में सिपाही को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म के मामले में सिपाही को पकड़ा
विज्ञापन
पीड़िता का कराया मेडिकल, आरोपी सिपाही से की पूछताछ
मेरठ। ब्रह्मुपरी क्षेत्र की युवती से शादी को झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही को पुलिस ने बुलाकर पूछताछ की। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी है। सिपाही के पक्ष में आकर पीड़िता को धमकी देने वाली एक अन्य युवती का नाम भी जांच में शामिल किया गया है।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र की युवती की दिल्ली के सिपाही अमित सोलंकी से एक साल पहले आजादपुर दिल्ली में मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि 22 अप्रैल को ड्यूटी के बाद सिपाही युवती के घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती और उसके परिवार को कोविड हो गया, उसके बाद आरोपी ने किनारा कर लिया। एसएसपी से शिकायत करने के बाद युवती की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया।
बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता के 161 के बयान दर्ज किए और मेडिकल कराया। पीड़िता ने एक युवती पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अमित के साथ मुकदमे में धमकी देने वाली युवती को नाम भी शामिल कर लिया है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस पीड़िता के 164 के बयान कराएंगी। उसके बाद ही सिपाही पर आगे की कार्रवाई करेगी। गिरफ्तारी की बात से सीओ ने इंकार किया है।