फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vicious Sameer used to supply criminals

अपराधियों को तमंचे सप्लाई करता था शातिर समीर

Tue, 15 Sep 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vicious Sameer used to supply criminals
अपराधियों को तमंचे सप्लाई करता था शातिर समीर
विज्ञापन

मेरठ। अवैध तमंचे-पिस्टल बनाने वाला समीर उर्फ मेंढक शातिर अपराधी है। वह जेल में बंद सारिक गैंग से भी जुड़ा था। दिल्ली से एक लाख का इनामी रह चुका है। पुलिस का दावा है कि समीर अपराधियों या फिर उनसे जुड़े लोगों को भी तमंचे और पिस्टल सप्लाई करता था।
तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस ने आरोपी समीर और साबिर से घंटों पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, समीर ने बताया है कि वह दिल्ली से वांछित है। दिल्ली की स्पेशल सेल उसकी तलाश में लगी है। उसने कुख्यात सारिक को भी पिस्टल और तमंचे दिए थे। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सारिक ने समीर का नाम लिया था। पुलिस के अनुसार, मेरठ के अलावा हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली और गाजियाबाद में समीर का अवैध हथियार सप्लाई करने का बड़ा नेटवर्क है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से अवैध हथियार सप्लाई करने वालों के नाम पूछे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा जारी है। दोनों आरोपियों पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

तीन से पांच हजार में बेचते थे तमंचा
आरोपियों ने बताया कि वह तीन से पांच हजार रुपये में तमंचा बेचते थे। सबसे ज्यादा मांग अपराधियों से जुड़े लोगों की है। जेल में बंद अपराधी भी सप्लाई में पूरी मदद करते हैं। इसके एवज में अवैध हथियार बनाने वाले और सप्लाई करने वाले उन्हें हिस्सा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में बनाते हैं दो तमंचे
पुलिस के अनुसार, हथियारों के सौदागर दूरदराज राज्यों से अवैध हथियार मंगवा लेते हैं। जांच में सामने आया कि एक आरोपी एक दिन में दो अवैध तमंचे बना देता है। इसके लिए उसे 1000 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। यहां मुंगेर से भी कारीगर को बुलाकर तमंचे पिस्टल बनाने का काम होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed