फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vice Chancellor of Subharti University received Visionary Leadership Award

सुभारती विवि के कुलपति को मिला दूरदर्शी नेतृत्व पुरस्कार

Fri, 08 Aug 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor of Subharti University received Visionary Leadership Award
सुभारती में हुआ कार्यक्रम
मेरठ। नई दिल्ली स्थित तिलक राज स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में देशभर से आए शिक्षाविदों,नीति निर्धारकों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुभारती विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा को उच्च शिक्षा में दूरदर्शी नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उच्च शिक्षा में उनके अद्वितीय योगदान, नवाचारों को प्रोत्साहन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के निर्माण में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में पैनल चर्चा के दौरान प्रो. शर्मा ने 21वीं सदी के कौशलों को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा की दिशा और दशा पर अपने गंभीर और दूरदर्शी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली को इस तरह ढालने की आवश्यकता है, जिससे स्नातक बनने वाला हर विद्यार्थी आलोचनात्मक सोच, संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता और समस्या समाधान जैसी क्षमताओं से सुसज्जित हो। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शोध, सामाजिक सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed