फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   VHP creates ruckus by alleging religious conversion in Tipinagar

Meerut News: टीपीनगर में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर विहिप ने किया हंगामा

Thu, 13 Apr 2023 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 13 Apr 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
VHP creates ruckus by alleging religious conversion in Tipinagar
मेरठ। टीपीनगर के किशनपुरा में कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने हंगामा कर दिया। एक घर में 20 लोग और अन्य महिलाएं बाइबिल पढ़ते हुए मिले तो यहां पर कार्यकर्ताओं ने हाथापाई तक कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घर पर एक बाइबिल मिली है। विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि काफी दिन से जानकारी मिल रही थी कि किशनपुरा में एक घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। यहां पर लोगों को बुलाकर बाइबिल पढ़ाई जाती है। इसकी जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता इस घर में पहुंचे। यहां हाथापाई की नौबत आ गई। बाद में पुलिस ने यहां मिले लोगों से बातचीत की। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर टीपी नगर संत शरण सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है कि इस घर में मिले लोगों के आने क्या मकसद था। घर की छत पर एक बाइबिल भी रखी मिली है। इस बारे में भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed