फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles crushed two people, uproar over death

वाहनों ने दो लोगों को कुचला, मौत पर हुआ हंगामा

Thu, 14 Jan 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crushed two people, uproar over death
वाहनों ने दो लोगों को कुचला, मौत पर हुआ हंगामा
विज्ञापन

लावड़/बहसूमा। सिवाया स्थित टोल प्लाजा से ड्यूटी कर लौट रहे टोलकर्मी की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टोलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने लावड़-मसूरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में उचित मुआवजा व मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी दिए जाने के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला। वहीं रामराज पुलिस चौकी के पास कैंटर की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई।
लावड़ के सैनी चौराहा निवासी विवेक उर्फ बंटी (32) पुत्र चरण सिंह सिवाया स्थित टोल प्लाजा पर क्यूब हाईंवे में वेलिडेटर के पद पर नौकरी करता था। मंगलवार देर रात वह ड्यूटी कर बाइक से घर आ रहा था। घर केे पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन बाहर आए तो विवेक का शव सड़क पर पड़ा था। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देते हुए रात में ही जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह विधायक संगीत सोम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। रात में ही पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से निकाला। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय और सीओ गंगानगर पूनम सिरोही मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया, लेकिन वह 25 लाख रुपये मुआवजे, मृतक की पत्नी को नौकरी देने जाने की मांग करने लगे। बुधवार सुबह एसडीएम व सीओ दोबारा पहुंचे और परिजनों को 15 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष, पांच लाख रुपये किसान दुर्घटना बीमा व सात लाख रुपये एसडीएम राहत फंड से दिए जाने का आश्वासन दिया। वहीं मृतक की पत्नी को लावड़ नगर पंचायत में संविदा पर नौकरी दिए जाने की बात कहीं। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

सपा नेता अतुल प्रधान ने दिया आर्थिक मदद का आश्वासन
विवेक की सड़क दुर्घटना में मौत होने की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह सपा नेता अतुल प्रधान भी कस्बे में पहुंच गए। जाम लगाकर बैठे परिजनों के साथ वह भी बैठ गए और परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से भी परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पार कर रहा था व्यक्ति, मौत
बहसूमा। रामराज पुलिस चौकी के पास बिजनौर से मवाना की ओर आ रहे कैंटर चालक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को देखकर ब्र्रेक लगा दिए, लेकिन पीछे से आई बस ने कैंटर में टक्कर मार दी। कैंटर के नीचे आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे रामराज के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी मंगलू पुत्र हुसैनी (70) मुख्य मार्ग को पार कर रहा था। तभी बिजनौर रहे कैंटर के चालक ने वृद्ध को देखकर ब्रेक लगा दिए। तभी पीछे से आई बस ने कैंटर में टक्कर मार दी। इस पर कैंटर ने वृद्ध को कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह का कहना है कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed