फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles coming from the direction of Meerut were routed via NH-34.

Meerut News: मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को एनएच 34 से गुजारा

Sun, 02 Aug 2026 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Vehicles coming from the direction of Meerut were routed via NH-34.
- मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को परीक्षितगढ़ मार्ग से निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक मवाना की ओर डायवर्ट होने पर पुलिस सजग हो गई है। मेरठ की ओर से आने वाले सभी वाहनों को एनएच-34 से गुजारा जा रहा है। मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को परीक्षितगढ़ मार्ग से गुजारा जा रहा है। इस कारण रविवार को मवाना में राहत रही और लोगों को मुख्य मार्ग पर जाम का सामना नहीं करना पड़ा।
मेरठ-हरिद्वार मार्ग पर जाने वाले सभी वाहनों को मेरठ-बिजनौर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। 29 जुलाई से मेरठ-बिजनौर मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। इस कारण 29 जुलाई को मवाना में स्कूलों के अवकाश के दौरान जाम की स्थिति बन गई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर ध्यान देकर नई योजना तैयार की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिन के समय और रात 12 बजे तक सभी भारी वाहनों का मवाना में प्रवेश बंद है। जो ट्रैफिक बिजनौर की ओर से आ रहा है और जिसे मेरठ की ओर जाना है, उसे एनएच-34 से मवाना खुर्द होते हुए मवाना बस स्टैंड पुलिस के पास से परीक्षितगढ़ की ओर भेजा जा रहा है। मेरठ की ओर से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार आदि की ओर जाने वाले वालन एनएच-34 से सीधे बहसूमा की ओर भेजे जा रहे हैं। केवल रोडवेज बसें ही मवाना के अंदर से गुजर रही हैं। मवाना खुर्द में ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही 24 घंटे तैनात हैं, जो वाहन चालकों को सही जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed