फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicle rally 7 for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहन रैली 7 को

Fri, 05 Feb 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Vehicle rally 7 for environmental protection
पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहन रैली 7 को
विज्ञापन

- गेल गैस और अमर उजाला की ओर से सीएनजी वाहन रैली का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
ईको-फ्रेंडली ग्रीन गैस के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार सात फरवरी को सीएनजी चालित वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। गेल गैस और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जेलचुंगी से इसका शुभारंभ होगा। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और वाहन चालकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा।

संरक्षण क्षमता महोत्सव 2021 थीम पर आयोजित यह वाहन रैली लोगों को ग्रीन गैस के प्रयोग से होने वाले लाभ की जानकारी देगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ की ओर से नियोजित यह वाहन रैली रविवार को मेरठ सहित देश के 25 बड़े शहरों में होगी। रैली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। सर छोटूराम कॉलेज से शुरू होकर रैली तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, जीरो माइल, सेंट जोंस स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, व्हीलर्स क्लब, कमिश्नरी चौक, मवाना स्टैंड, कैलाश प्रकाश स्टेडियम, एमडीए कार्यालय, सर्किट हाउस, हाइडिल कॉलोनी, जेलचुंगी से होकर सर छोटूराम कॉलेज पर ही समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed