फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vegitable sell costly in retail

फुटकर में महंगी बेची जा रही सब्जी, प्याज 90 से 125 रुपये किलो

Mon, 16 Dec 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
vegitable sell costly in retail
प्याज 90 से 125 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन

मेरठ। महंगाई की आग प्याज ही नहीं बल्कि आलू और अन्य सब्जियों पर भी है। बाहर से आने वाली प्याज के तो खरीददार ही नहीं है। काफी परिवारों ने प्याज से दूरी बनानी शुरू कर दी है। इसका असर मंडी में देखने को मिल रहा है। फुटकर में सब्जी और भी महंगी बेची जा रही है।

प्याज पर महंगाई से सड़क से सदन तक माहौल गर्माया हुआ है। विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टी को घेरा हुआ है। सरकार विदेश से प्याज मंगवाने का दावा कर रही है। उसके बाद भी सब्जी मंडी और फुटकर बाजार में दाम कम नहीं हो रहे। रविवार को दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में प्याज के भाव लिए तो थोक में प्याज 50 से 90 रुपये किलो बिक रहा है। फुटकर में 90 से 125 रुपये प्रति किलो प्याज बेचा जा रहा है। आलू की बात करें तो 30 रुपये किलो नया आलू और 25 रुपये किलो पुराना आलू बिक रहा है। 30 से 40 रुपये फुटकर में बेचा जा रहा है। मटर मंडी में 30 रुपये किलो तो हरी मिर्च 20 रुपये किलो बिक रही है। गोभी और टमाटर 18 रुपये किलो थोक में बिक रहे हैं। हालांकि फुटकर बाजार में पहुंचते पहुंचते गोभी और टमाटर भी 25 रुपये किलो तक बेचे जा रहे हैं। नवीन मंडी में मंडी समिति ने मंडी में दो स्थानों पर सस्ती प् प्याज की स्टॉल लगवायी थी, जो शनिवार और रविवार को बंद रही। जिसके कारण सरकारी स्टॉल पर बिकने वाली प्याज खरीदने केलिए लोग मंडी में भटकते रहे। इस संबंध में मंडी समिति सचिव नरेन्द्र कुमार का कहना है कि अवकाश के कारण स्टॉल बंद थी। सोमवार से विधिवत रूप से प्याज की स्टॉल लगायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed