फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vegetable vendor on scooter killed after being hit by crane; daughter injured.

Meerut News: क्रेन की चपेट में आने से स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता की मौत, बेटी घायल

Thu, 11 Jun 2026 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor on scooter killed after being hit by crane; daughter injured.
- भीड़ ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर त्यागी हॉस्टल के सामने तेज रफ्तार क्रेन ने हीरालाल बिल्डिंग निवासी सब्जी विक्रेता स्कूटी सवार चमनलाल (55) व उसकी बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने चमननाल को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने आरोपी चालक अर्जुन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हीरालाल बिल्डिंग निवासी वंदना ने पुलिस को बताया कि उनकी सदर बाजार सब्जी मंडी में दुकान है। बृहस्पतिवार को वह अपने पिता चमनलाल के साथ दुकान से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच वह त्यागी हॉस्टल के सामने पहुंचे। यहां पीछे से आई तेज रफ्तार क्रेन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता-पुत्री सड़क गिर गए। पिता चमनलाल क्रेन के पहिए के नीचे आ गए। चालक ने उन्हें कुचल दिया। बेटी ने किसी तरह खुद को संभाला। पिता को देखकर बेटी मदद के लिए चिल्लाने लगी। किसी तरह ई-रिक्शा रूकवाकर उसमें घायल को लेकर पिता एक निजी अस्तपाल में पहुंची। मगर अस्पताल ने घायल को भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद बेटी पिता को लेकर दूसरे अस्पताल में पहुंची। चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद आरोपी चालक क्रेन लेकर मौके से भागने लगा। भीड़ ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले में मृतक के बेटे विक्रम सोनकर की ओर से लालकुर्ती थाने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने क्रेन चालक बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव नलपुरा निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। क्रेन और स्कूटी भी पुलिस के कब्जे में है।

-
पिता को लेकर आधे घंटे तक बैठी रही बेटी
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पिता को बचाने के लिए बेटी आधे घंटे तक सड़क किनारे पिता का सिर गोद में रखकर मदद की गुहार लगाती रही। मगर लोगों की मानवता मर गई। मदद की जगह लोग फोटो व वीडियो बनाने में लगे रहे। बेटी बार-बार लोगों से मदद के लिए चिल्लाती रही। आधे घंटे के बाद बेटी किसी तरह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। उपचार में देरी के चलते पिता ने बेटी के हाथों में दम तोड़ दिया। घटना ने एक बार फिर लोगों की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed