{"_id":"5ecabf4a8ebc3e90a359c6d2","slug":"vedio-of-the-notorious-bhupendra-baphar-talking-to-jail-goes-viral-meerut-news-mrt483247273","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ अपराधी: जेल से बात करते कुख्यात भूपेंद्र बाफर का वीडियो वायरल, अफसर नहीं गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ अपराधी: जेल से बात करते कुख्यात भूपेंद्र बाफर का वीडियो वायरल, अफसर नहीं गंभीर
Mon, 25 May 2020 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात रोहित को संरक्षण देने वाला भूपेंद्र बाफर
- फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में फिर से गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है। जेल में बंद कुख्यात भूपेंद्र बाफर वीडियो कॉल करके अपने गैंग को एक्टिव कर रहा है। जेल से उसकी वीडियो वायरल होने से दहशत है। सवाल उठता है कि जेल में कुख्यात के पास मोबाइल कहां से आया और उसको वीडियो कॉलिंग की इजाजत किसने दे दी।
कुख्यात भूपेंद्र बाफर और सुशील मूंछ में गैंगवार चल रही है। भूपेंद्र बाफर ने सुशील मूंछ की हत्या कराने के लिए अपने साथी रोहित सांडू को पुलिस कस्टडी से छुड़ाया था। बदमाशों ने एक दरोगा की भी हत्या कर दी थी। इसके बाद मेरठ एवं मुजफ्फरनगर पुलिस ने सांडू और उसके तीन साथियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। पुलिस ने भूपेंद्र बाफर को भी गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पता चला कि भूपेंद्र बाफर ने रोहित सांडू को छुड़ाने के लिए दरोगा की हत्या कराई थी।
कुख्यात भूपेंद्र बाफर फिलहाल आजमगढ़ जेल में बंद है और अब वह वीडियो कॉलिंग कर अपने गैंग को सक्रिय कर रहा है। बाफर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह जेल में बंद दिखाई दे रहा है और अपने एक साथी के साथ वीडियो कॉलिंग कर रहा है। उस वीडियो को एक युवक ने टिकटॉक बनाकर अपनी फेसबुक स्टोरी पर लगा दिया है।
विज्ञापन
अब सवाल उठता है कि भूपेंद्र बाफर फिर से वेस्ट यूपी में खूनखराबे की साजिश तो नहीं रच रहा है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र बाफर की जेल से वीडियो कॉलिंग की वीडियो विवेक कस्तला की फेसबुक आईडी से वायरल होना बताई जा रही है। वीडियो में बाफर से कौन बात कर रहा है। पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि विवेक कस्तला और उसके भूपेंद्र बाफर से कनेक्शन की जांच की जा रही है। विवेक कस्तला की फेसबुक आईडी पर भूपेंद्र बाफर के बारे में काफी कुछ लिखा है और उसकी फोटो भी साथ में हैं।
अफसर गंभीर नहीं
वेस्ट यूपी की जेलों में खून खराबे हो रहे हैं। इसके बावजूद अफसर गंभीर नहीं हैं। बागपत जेल में पहले मुन्ना बजरंगी और अब ऋषि की हत्या हुई है। नैनी जेल में कुख्यात उधम सिंह पर कई बार हमले हुए। अब जेल से वीडियो कॉलिंग पर सवाल उठ रहे हैं। इससे महकमा सवालों के घेरे में होगा। उधर, एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है की इस मामले की मेरठ व मुजफ्फरनगर पुलिस जांच करेंगी। वायरल वीडियो जेल की या बाहर की, इसकी जांच होगी। आजमगढ़ जेल से भी पता कराया जाएगा कि आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है। वीडियो कॉलिंग करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।