फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Veda propagation week started with Yagya

Meerut News: यज्ञ से हुआ वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ

Thu, 25 Sep 2025 05:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 25 Sep 2025 05:54 PM IST
सार

मवाना के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में वेद प्रचार उत्सव सप्ताह की शुरुआत यज्ञ और भजन उपदेश से हुई। पंडित मोहित शास्त्री ने छात्राओं को ऐतिहासिक व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Veda propagation week started with Yagya
वेद प्रचार उत्सव सप्ताह के प्रथम दिवस पर यज्ञ करते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।

विस्तार

मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आर्य समाज द्वारा वेद प्रचार उत्सव सप्ताह के पहले दिन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ वेदपाल शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। यज्ञ में यजमान अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, पवन रस्तोगी, संगीता रस्तोगी, मूल शंकर एवं उनकी धर्मपत्नी थे। आर्य समाज के सुप्रसिद्ध भजन उपदेशक पंडित मोहित शास्त्री ने अपनी मधुर वाणी से वेदों एवं महर्षि दयानंद की महिमा का गुणगान किया इसके। उन्होंने छात्राओं को झांसी की रानी व महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आर्य समाज के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संदीप रस्तोगी, रणवीर सिंह, प्रधानाचार्या आशा भारती, कविता रस्तोगी, पूजा रस्तोगी, पूजा सिंह, अनिता कुमारी, मंजू रानी, प्रियंका रानी, वंदना सिंह, चंद्रप्रभा पाल, दीपा मौर्या, अंतिमा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed