फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vat Savitri Vrat 2021: Know how to worship on Vat Savitri Vrat

वट सावित्री व्रत: प्रकृति की आराधना से मिलता है चिरसुहाग का वर, ऐसे की जाती है पूजा अर्चना

Thu, 10 Jun 2021 11:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Jun 2021 11:42 AM IST
सार

वट सावित्री व्रत रखकर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। जानिए इस दिन कैसे पूजा-अर्चना की जाती है।

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2021: Know how to worship on Vat Savitri Vrat
वट सावित्री वत्र: पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रति माह अमावस्या दी है। इस दिन लोग पितरों की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करते हैं। वट सावित्री व्रत के पालन में तो परंपराएं प्रचलित हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार श्रेष्ठ अमावस्या को वट सावित्री व्रत का अधिक महत्व माना गया है।

विज्ञापन


इस दिन सुहागिनें बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं। पति की लंबी आयु की कामना कर की जाती है। वट सावित्री व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मंदिरों में महिलाएं वट वृक्ष के नीचे कथा पढ़ती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं।
विज्ञापन


आज ही के दिन देवी सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की ओर यमराज ने सावित्री को चिरसुबह का वरदान दिया। तभी से महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को करती हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलोजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि हिंदू शास्त्र के अनुसार वट वृक्ष के मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और अग्रभाव में शिव का वास माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी की दुकानों पर लगी भीड़
शहर के बाजारों में वट सावित्री व्रत के मद्देनजर बाजार खुलते ही मेहंदी की दुकानों पर भीड़ लग गई। महिलाओं ने सोलह श्रंगार का सामान खरीदा। आबूलेन और सदर में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने मेहंदी लगवाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed