फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vasant Panchami... Celebrate the festival safely, do not fly kites with banned thread

Meerut News: वसंत पंचमी...सुरक्षित त्योहार मनाएं, प्रतिबंधित मांझे से पतंग न उडाएं

Wed, 21 Jan 2026 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami... Celebrate the festival safely, do not fly kites with banned thread
चीनी मजे के खिलाफ को सी कैंट नवीन शुक्ला के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री की रोकथाम के लिए पुलिस और सामाजिक संस्थाओं ने मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया। सभी को संदेश दिया गया कि वसंत पंचमी का त्योहार सुरक्षित रहते हुए मनाएं। प्रतिबंधित मांझे से अपनी जान को बचाएं। दुकानदारों को जीवन को खतरे में डालने वाले मांझे की बिक्री न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र की दुकानों पर सघन चेकिंग की गई और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे चाइनीज मांझे का स्टॉक न रखें और न ही इसकी बिक्री करें। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने पुलिस बल के साथ सदर बाजार क्षेत्र में चीनी मांझे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत संबंधित थाना क्षेत्रों में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर पहुंचकर जांच की गई। सीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट रूप से कहा कि चीनी मांझे की बिक्री, खरीद या भंडारण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में वसंत पंचमी के मद्देनजर आगामी तीन दिन सबसे अधिक पतंगबाजी होगी। प्लास्टिक और कांच के कणों से बना चाइनीज मांझा पशु-पक्षियों के साथ ही लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सबसे अधिक खतरा दोपहिया चालकों के लिए है। इस बार वसंत पंचमी 23 जनवरी की है। शहर के सदर, खैरनगर, माधवपुरम, कंकरखेड़ा, गंगानगर, जागृति विहार, शास्त्रीनगर सहित अन्य जगहों पर अस्थायी दुकानों पर मांझे की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
त्योहारों में न हो जान का जोखिम
त्योहार खुशी और उल्लास के लिए है। इस चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने का जोखिम न लें। प्रतिबंधित मांझे का प्रयोग बिल्कुल न करें। - अमरा नदीम, एनवायरमेंट क्लब

बच्चों को किया जागरूक
हमने स्कूलों के बच्चों को समझाया कि वे पतंग उड़ाएं लेकिन चाइनीज मांझे से नहीं। ऐसे मांझे से इंसानों के घायल होने से लेकर पक्षियों की मौत होने तक की घटनाएं सामने आती हैं। इससे बचना चाहिए। - शालिनी अग्रवाल, शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed