फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vardhman Academy student Aadya Jha selected for the National Taekwondo Competition.

Meerut News: वर्धमान एकेडमी की छात्रा आद्या झा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित

Tue, 25 Aug 2026 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Vardhman Academy student Aadya Jha selected for the National Taekwondo Competition.
मेरठ। नजीबाबाद स्थित मूलचंद एकेडमी में 22 से 25 अगस्त तक सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 ताइक्वांडो गर्ल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के राधा गार्डन स्थित वर्धमान एकेडमी की कक्षा 9 की छात्रा आद्या झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। जिसके बाद सीबीएस ई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के स्थान पक्का हो गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में लगभग 800 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आद्या झा ने अंडर-17 आयु वर्ग के 59–63 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार चार मुकाबलों में बढ़त बनाकर रजत पदक अपने नाम किया। आद्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शिक्षिकाओं निधि माहेश्वरी एवं स्वाति शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी आद्या की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। आद्या झा इससे पूर्व भी कई ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपने विद्यालय और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed