{"_id":"675a96f40de6666f770d2f1b","slug":"vande-bharat-11-and-rajyarani-express-will-be-canceled-for-six-days-meerut-news-c-14-1-mrt1051-729500-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वंदेभारत 11 और राज्यरानी एक्सप्रेस छह दिन रद्द रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वंदेभारत 11 और राज्यरानी एक्सप्रेस छह दिन रद्द रहेंगी
विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ मंडल के बालामऊ रेलवे स्टेशन पर फरवरी में होने वाले काम के चलते मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत 11 और राज्यरानी एक्सप्रेस छह दिन के लिए रद्द रहेंगी। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पांच दिन तक मुरादाबाद के बजाय वाया कानपुर होकर चलेगी।
बालामऊ रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर कार्य होगा। इस कारण सात फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेलवे ने इस ट्रैक पर चलने वाली 58 ट्रेनों को रद्द किया है। छह ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जाएगा। वहीं, 10 ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत और राज्यरानी एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
वंदेभारत एक्सप्रेस सात फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक 11 दिन अप और डाउन में रद्द रहेगी। राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन अप में 14 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक और ट्रेन संख्या डाउन में 15 से लेकर 19 फरवरी तक रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से सुबह के समय लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ब्लॉक के चलते नौचंदी एक्सप्रेस को 5 दिन 14 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक हापुड़ से वाया कानपुर, लखनऊ होकर प्रयागराज तक चलाया जाएगा। अप और डाउन में ट्रेन इसी रूट से चलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --