फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Valentine's Day 2019: Read two love stories of meerut on Valentine's Day

Valentine's Day पर पढ़ें- दो दिलचस्प लव स्टोरी, शादी के लिए अपनाया था ये खास तरीका

Thu, 14 Feb 2019 06:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Valentine's Day 2019: Read two love stories of meerut on Valentine's Day
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पहली नौकरी और पहली सैलरी हमेशा याद रहती है। कुछ इसी तरह जिंदगी का पहला वेलेंटाइन डे भी कभी न भूलने वाला होता है। आज वेलेंटाइन डे के मौके पर शहर के ऐसे युवाओं की कहानी, जिनके लिए उनका पहला वेलेंटाइन खास बन गया। उन्होंने जिससे प्यार किया, उससे शादी की बात आज ही के दिन पक्की हुई थी, तमाम कोशिशों के बाद घरवाले मान गए गए थे।

विज्ञापन


संत वेलेंटाइन की रही कृपा
शास्त्रीनगर निवासी हिमांशु गोयल ने अपनी मनपसंद की लड़की शालिनी से शादी की। दोनों की लव मैरिज है। हिमांशु कहते हैं कि जिससे प्यार किया, उसी से शादी की। इस पड़ाव में कई मुश्किलें थीं, लेकिन हम दोनों ने मिलकर हर मुश्किल को सहा, उसका हल निकाला और आगे बढ़े। दोनों ही परिवारों के सामने शादी का प्रस्ताव रखना हमारे लिए चुनौती थी। पहले मैंने अपने परिवार को राजी किया। फिर वेलेंटाइन डे के दिन शालिनी के घर जाकर उनके परिवार से बात की। संत वेलेंटाइन की कृपा रही, कि वे भी मान गए। वो वेलेंटाइन आज भी मेरे लिए सबसे कीमती है।

विज्ञापन

नौकरी बन गई थी शादी में बाधा 
कंकरखेड़ा निवासी अदिति और समीर की शादी को चार साल से अधिक हो चुके हैं। समीर-अदिति ने एक दूसरे को पसंद किया और विवाह के बंधन में बंधे। समीर बताते हैं कि हमारी शादी में मेरी नौकरी सबसे बड़ी बाधा बनी। चूंकि अदिति के परिवार के कई लोग पुलिस अफसर हैं। लेकिन मेरी फैमिली सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाली है। मैं भी इंजीनियर हूं। मेरा परिवार कंप्यूटर बेस्ड लड़की चाहता था और अदिति के परिवार को कोई पुलिसवाला चाहिए था। इसलिए हमारी बात बननी मुश्किल थी। हमने कैसे जतन करके दोनों फैमिली को मनाया, ये हम ही जानते हैं। वेलेंटाइन डे के दिन ही दोनों परिवारों ने अपनी स्वीकृति दी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed