फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaibhav murder case: Fourth accused away from police's hold

वैभव हत्याकांड: चौथा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 30 Sep 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav murder case: Fourth accused away from police's hold
वैभव हत्याकांड: चौथा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेेड़ा की हाइडिल कॉलोनी निवासी आईटीआई छात्र की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है। जबकि चौथा आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी है।
आईटीआई छात्र वैभव यादव के साथ निखिल, आदित्य, अमन ने 22 सितंबर को घर से पेट्रोल लेने जाते हुए मारपीट कर दी थी। इस दौरान वह डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हो गया था। रविवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद कंकरखेड़ा थाने पर जमकर बवाल हुआ था और हाईवे पर जाम लगा दिया था। कंकरखेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया था। जबकि चौथा आरोपी हनी निवासी शिवलोक पुरी कंकरखेड़ा अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उधर, मंगलवार को हाइडिल कॉलोनी में वैभव यादव की उठावनी थी, जिस पर परिवार व आसपास के लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

जाम लगाने वालों एक का परिचित है हनी
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र पाल सिंह राणा का कहना है कि आरोपी हनी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। रविवार को जिन लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया था, उनमें से एक युवक का हनी भतीजा है। जिसके बाद से वह गायब है। अगर उन्हें वैभव से हमदर्दी थी तो फिर हनी को अभी तक पेश क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed