{"_id":"602ac8e38ebc3ee941516d88","slug":"vaccine-to-corona-warriors-meerut-news-mrt525488679","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में फिर एक महिला को संक्रमण की पुष्टी, 3373 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में फिर एक महिला को संक्रमण की पुष्टी, 3373 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका
Tue, 16 Feb 2021 10:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
टीका लगवाते तनुराज सिरोही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सोमवार को 3639 सैंपलों की जांच में एक महिला मरीज कोरोना संक्रमित मिली है। वह मोदीपुरम की रहने वाली है। इस तरह अब तक 21324 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 16 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 20772 लोगों की छुट्टी हो चुकी है और अब तक 406 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
इस बार 3373 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका
मेरठ में इस बार 3373 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। अब तक 22877 लोगों का पहला टीकाकरण पूरा हो चुका है, जबकि 533 को दूसरा टीका लगा है। हालांकि फ्रंटलाइन वर्कर्स में जागरूकता की कमी के कारण टीकाकरण 38 प्रतिशत रहा, जो सबसे कम है। कुल 5511 लोग टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
सोमवार को पहले फेज का नौवां चरण और दूसरे फेज का पहला चरण था। 8320 फ्रंटलाइन वर्कर्स को बुलाया गया था। इनमें से 2840 ही पहुंचे। दूसरे टीके के लिए 564 लोगों को बुलाया गया। इनमें से सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार और मेडिकल कोविड-19 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉक्टर टीवीएस आर्य सहित 533 लोग पहुंचे। भूड़भराल केंद्र पर 7.6, केएमसी नर्सिंग में 7.4 और कैलाशी अस्पताल में 9.4 प्रतिशत ही लोग पहुंचे। अब इन लाभार्थियों के लिए 28 दिन बाद फिर से सत्र शुरू होगा और दूसरी डोज लगेगी। इस बार 372 डोज नष्ट करनी पड़ी।
विज्ञापन
अब तक टीकाकरण
दिन लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
16 जनवरी 694 562 81
22 जनवरी 3260 2366 72.6
28 जनवरी 6037 4239 70.22
29 जनवरी 4900 3709 75.7
4 फरवरी 3780 2372 62.8
5 फरवरी 3067 1832 60.0
11 फरवरी 5119 2381 46.5
12 फरवरी 4462 2576 58.0
15 फरवरी 8884 3373 38.0
'फोन करने के लिए धन्यवाद... हमें नहीं लगवानी वैक्सीन'
'आपका फोन करने के लिए धन्यवाद... लेकिन हमें नहीं लगवानी वैक्सीन।' कुछ लोग इस तरह टीकाकरण से मना कर रहे हैं, जबकि कुछ अन्य बहाना बना रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पड़ताल की तो पता चला कि 233 ऐसी महिलाएं थीं जो या तो गर्भवती हैं या फिर बच्चे को दूध पिला रही हैं। 451 लोगों ने खुद को बीमार बताया। 1167 लोगों ने कहा कि रांग नंबर लग गया है, जबकि 486 लोग ऐसे रहे जिनके नाम पोर्टल ने दोबारा भेज दिए थे। सबसे बड़ी संख्या 3154 ऐसे लोगों की रही जिन्होंने या तो साफ मना कर दिया या फिर खुद को शहर से बाहर बताया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/