{"_id":"60f4815f8ebc3e6d2e52b1ad","slug":"vaccine-received-today-cluster-vaccination-at-17-booths-meerut-news-mrt548001847","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन मिली, आज 17 बूथों पर क्लस्टर टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन मिली, आज 17 बूथों पर क्लस्टर टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन मिली, आज 17 बूथों पर क्लस्टर टीकाकरण
- वैक्सीन नहीं मिलने पर टीकाकरण कर दिया गया था स्थगित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 28 हजार डोज प्राप्त हो गई हैं। सोमवार से क्लस्टर टीकाकरण फिर शुरू हो जाएगा। 17 बूथों पर 12 हजार 500 लोगों के टीकाकरण लगाने का लक्ष्य है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि जनपद की डिमांड को स्वीकार करते हुए शासन ने तत्काल 23 हजार कोविशील्ड और पांच हजार कोवैक्सीन आवंटित की गई हैं। वैक्सीन मिल जाने के बाद सोमवार से दोबारा टीकाकरण अभियान शुरू होगा। वैक्सीन को कमी की वजह से शनिवार को इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके अलावा सोमवार को रूटीन टीकाकरण के तहत जनपद में कम क्षमता के साथ 53 स्टेटिक बूथ पर भी टीकाकरण किया जाएगा। 9500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
वैक्सीन की किल्लत के चलते क्लस्टर टीकाकरण कभी बंद तो कभी शुरू कर दिया जाता है। इससे पहले वैक्सीन के संकट के कारण एक जुलाई से बड़े पैमाने पर शुरू होने वाला क्लस्टर टीकाकरण अभियान स्थगित कर दिया गया था। 425 से ज्यादा बूथों पर टीका लगाए जाने की तैयारी थी। एक माह में करीब 14 लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था।