{"_id":"6096f3a38ebc3e1edb5708cf","slug":"vaccination-will-be-continue-in-meerut-meerut-news-mrt5375811129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी रहेगा टीकाकरण, सुबह 10 से 11 बजे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी रहेगा टीकाकरण, सुबह 10 से 11 बजे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
जारी रहेगा टीकाकरण, सुबह 10 से 11 तक होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
मेरठ। जिले में 18 साल से 44 वर्ष के आयु के लाभार्थियों का टीकाकरण 10 मई से 15 मई तक होगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले टीकाकरण का स्लाट 9 मई की सुबह 10 से 11 के बीच (एक घंटा) ऑनलाइन डाल दिया जाएगा। अब 18 की जगह 23 सत्र कर दिए गए हैं। यानी 5 सत्र बढ़ाए गए हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉण् प्रवीण गौतम ने बताया कि टीकाकरण का स्लॉट सुबह 10 से 11 के बीच आरक्षित कर लें। कोविन टीकाकरण 18 से 44 वर्ष की आयु के लाभार्थियों के लिए सिर्फ उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए निर्धारित किया गया है। हालांकि अन्य आयु वर्ग में यह बंधन नहीं है। लिहाजा अपने साथ अपना आधार कार्ड लाना न भूलें। 9 मई के वही लाभार्थी स्लॉट बुक कर पाएंगे, जिन्होंने आरोग्य सेतु या कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर अपना पंजीकरण किया हुआ है।
45 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के प्रथम टीकाकरण के लिए भी सौ प्रतिशत ऑनलाइन स्लॉट बुक रविवार सुबह 11 बजे किए जा सकेंगे, लेकिन 45 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों का बूस्टर टीकाकरण कार्ड दिखाने के बाद मौके पर किया जा सकेगा। 45 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों का प्रथम टीकाकरण के स्लॉट बुक प्रतिदिन किया जा सकेगा, इस आयु के लाभार्थियों के लिए उतर प्रदेश निवास का कोई भी बंधन नहीं रहेगा।