{"_id":"66d37070177b2963c00e0f35","slug":"uttarakhand-police-took-away-the-businessman-meerut-news-c-41-1-smrt1043-110374-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उत्तराखंड पुलिस कारोबारी को उठा ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उत्तराखंड पुलिस कारोबारी को उठा ले गई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। प्राॅपर्टी डीलर एवं स्क्रैब कारोबारी साजिद अल्वी को काले रंग की स्कॉर्पियो कार में उठा ले जाने से हड़कंप मच गया। अपहरण की आशंका की लोग एकत्र हुए। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। काफी समय बाद नजीबाबाद थाने को सूचना दिए बिना उत्तराखंड की पुलिस उन्हें ले गई है।
मोहल्ला जाब्तागंज निवासी साजिद अल्वी प्रापर्टी और स्क्रैब का कारोबार करता है। शनिवार की दोपहर बाद अचानक काले रंग की स्कॉर्पियों से आए कुछ व्यक्तियों ने साजिद को कोटद्वार रोड स्थित उसके प्रतिष्ठान से उठा लिया और कोटद्वार मार्ग की ओर भाग गए। अपहरण की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने गंग नहर पुलिस चौकी सहित आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरे में स्कॉर्पियो कैद होने के बाद पुलिस ने उस वक्त राहत की सांस ली, जब साजिद का अपहरण न होने और उसे किसी मामले की पूछताछ में उत्तराखंड पुलिस द्वारा उठाकर ले जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि अपहरण का मामला नहीं हैं। उत्तराखंड की पुलिस बिना सूचना के नजीबाबाद पहुंची थी। उत्तराखंड के देहरादून की पुलिस किसी मामले की पूछताछ में कारोबारी साजिद को ले गई है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी की जा रही है।