फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttarakhand Police have caught a property dealer from Meerut in case of 29 lakhs fraud

ठगी का बड़ा मामला: प्रॉपर्टी डीलर को उठा ले गई उत्तराखंड पुलिस, जमकर हुआ हंगामा, पूछताछ में खुलेंगे अहम राज

Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
सार

Bijnor News : मेरठ के प्रॉपर्टी डीलर ने उत्तराखंड में बड़ी ठगी की है। इस मामले में उत्तराखंड की पुलिस प्रॉपर्टी डीलर को उठाकर ले गई है। अब पूछताछ में बड़े राज खुलेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Police have caught a property dealer from Meerut in case of 29 lakhs fraud
ठगी।

विस्तार

हरिद्वार में फैक्टरी लगाने के लिए जमीन खरीदने के मामले में 29 लाख रुपये की ठगी के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर बृजपाल को हरिद्वार पुलिस उठाकर ले गई। पल्लवपुरम पुलिस के साथ टीम यहां रुड़की रोड स्थित डोरली में आवास पर पहुंची और काफी हंगामे के बीच आरोपी को पकड़कर ले गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार की टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी सोमदत्त ने रुड़की रोड कृष्ण नगर डोरली निवासी प्रॉपर्टी डीलर बृजपाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। इसमें आरोप है कि फैक्टरी लगाने और जमीन खरीदने के नाम पर गुमराह कर लाखों की ठगी की गई।

विज्ञापन

इसी मामले में हरिद्वार एसओजी प्रभारी रंजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार देर रात टीम बृजपाल के आवास पर पहुंची और उसे दबोच लिया। परिजनों ने हंगामा किया तो पहले उसे मोदीपुरम चौकी लाया गया और फिर टीम हरिद्वार लेकर चली गई। मोदीपुरम चौकी प्रभारी सूरजपाल का कहना है कि बृजपाल के खिलाफ 29 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें: जेई पर टूट पड़े ग्रामीण: खींचकर ले गए घर के अंदर, बंधक बनाकर पीटा, जातिसूचक शब्द भी कहे, भागकर बचाई जान

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के होटल में की मीटिंग
हरिद्वार एसओजी प्रभारी रंजीत सिंह के मुताबिक, बृजपाल सिंह ने पूरा गैंग चला रखा है। उन्होंने फैक्टरी लगाने के लिए जमीन देखी। बृजपाल खुद फैक्टरी के मालिक बन गए और उनकी पत्नी मालकिन बन गई। इस डील के सिलसिले में मुजफ्फरनगर के एक होटल में मीटिंग भी की गई। इसी गैंग ने पीड़ित सोमदत्त से 29 लाख रुपये हड़प लिए। पिछले कई माह से उसे अलग-अलग तर्क देकर गुमराह किया जाता रहा। यह खेल सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: UP: महिला दरोगा की शर्मनाक करतूत, नाबालिग बच्ची को थाने में जमकर पीटा, सीओ ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed