फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh Industry Trade delegation demonstrated at Energy Bhavan

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मंडल ने ऊर्जा भवन पर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Nov 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Industry Trade delegation demonstrated at Energy Bhavan
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मंडल ने ऊर्जा भवन पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने पांच किलोवाट से अधिक के बिजली कनेक्शन पर एडिशनल सिक्योरिटी वसूलने का विरोध करते हुए बुधवार को ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया। इसके बाद संगठन नेताओं ने पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से कई मुद्दों पर शिकायत करते हुए मांग ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि पांच किलोवाट से अधिक भार वाले कनेक्शनों पर सालभर की बिजली खपत से डेढ़ माह का औसत निकालकर एडिशनल सिक्योरिटी की मांग की जा रही है। सिक्योरिटी दिए बगैर बिल भी जमा नहीं किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सिक्योरिटी राशि की रसीद भी उपभोक्ता को नहीं दी जा रही है। लोकेश ने कहा कि कनेक्शन लेते समय ही सिक्योरिटी जमा की जाती है और इसके बाद मासिक बिल दिया जाता है। एडिशनल सिक्योरिटी के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फूलबाग निवासी नीतू गुप्ता को बिना मीटर चालू किए ही 125000 रुपये का बिल दे दिया गया। अधिशासी अभियंता मवाना को लगातार शिकायतें देने पर भी उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। जारी किए जा रहे कनेक्शनों पर मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं। खरखौदा में जर्जर एचटी लाइन का समाधान नहीं हो पा रहा है। अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने व्यापारियों की सभी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed