फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh became the best state: Satyavir Tyagi

उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश : सत्यवीर त्यागी

Sun, 13 Apr 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh became the best state: Satyavir Tyagi
भाजपा के आठ वर्ष प्रदेश मे पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ता रैली निकालते हुए। स्त्रोत:- सवांद
मुंडाली/जानीखुर्द। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के सिसौली भाजपा मंडल में बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने सिसौली में स्थित राजा अनंगपाल तोमर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की 11 वर्ष की सरकार और प्रदेश में 8 वर्ष की योगी आदित्यनाथ की सरकार में सर्वागीण विकास तो हुआ ही बल्कि कानून व्यवस्था में भी बड़ा सुधार हुआ। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है। रैली सिसौली भाजपा मंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। पूर्व प्रमुख कौशल चौहान, मनोज शर्मा, ओमपाल सिंह, विकास, तरुण, राकेश तोमर, विमला जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिवालखास में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस और योगी सरकार के आठ साल बेमिसाल पर आयोजित गांव चलो/वार्ड चलो अभियान के तहत एक बाइक रैली निकाली गई। सिवाल खास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक रणबीर राणा, पंडित आदेश फौजी, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मोहन गुर्जर, अंकुर सांगवान, मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed