फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uttam mardav tells us about mrduta say garni pramukh gyanmati mata

उत्तम मार्दव धर्म जीवन में मृदुता को सिखाता है : गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता

Tue, 25 Aug 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
uttam mardav tells us about mrduta say garni pramukh gyanmati mata
जंबूद्वीप में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। जम्बूद्वीप में दशलक्षण पर्व के अवसर पर दूसरे दिन गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता ससंघ के पावन सानिध्य में सोमवार को इंद्र ध्वज महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। सौधर्म इंद्र विजय कुमार जैन, रश्मि जैन द्वारा भगवान का पंचामृत अभिषेक संपन्न किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मध्य में संघस्थ ब्रह्मचारिणी बहनों द्वारा सरस्वती पूजन एवं प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका चंदनामती माता के द्वारा तत्वार्थ सूत्र के अध्याय का वाचन किया गया। उत्तम मार्दव धर्म की व्याख्या करते हुए गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता ने कहा कि उत्तम मार्दव जीवन में ऋजुता अर्थात सरलता को प्रदान करता है। उत्तम मार्दव का अर्थ है जीवन में मान कषाय को जन्म न देना। अनेक प्रकार के मान होते हैं। शास्त्रों में 8 प्रकार के मान बताये हैं। जिसके वशीभूत होकर प्राणी अपने नर जन्म को व्यर्थ कर देता है। उत्तम मार्दव हमें सिखलाता है कि जीवन में कभी भी किसी भी चीज का मान नहीं करना चाहिए। चूंकि जो आज है, वह कल नहीं रहने वाली है। कोई भी पद प्रतिष्ठा आपको आज प्राप्त है, कल वह आपको भूतपूर्व बना देगी एवं आपके नाम के साथ भूत शब्द जुड़ जायेगा। इसलिए मान कषाय का त्याग कर देना चाहिए। संस्थान के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि इंद्र ध्वज महामंडल विधान में लगभग 52 पूजाएं होती है संघस्थ प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता द्वारा प्रतिदिन तत्वार्थ सूत्र की अर्थ सहित व्याख्या की जाती है, जिसे जूम एप के माध्यम से सैकड़ों भक्त देखते हैं। संस्थान के पीठाधीश स्वस्ति रवींद्र कीर्ति स्वामी के नेतृत्व में कार्यक्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed