फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Utkal Rail Incident: revealed in the report, employees and officers found guilty

उत्कल रेल हादसा : रिपोर्ट में खुलासा, दोषी पाए गए कर्मचारी व अफसर

Thu, 07 Sep 2017 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Sep 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Utkal Rail Incident: revealed in the report, employees and officers found guilty
खतौली में हुआ था रेल हादसा

मुजफ्फरनगर में उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्रियों की जिंदगी से जानबूझकर खिलवाड़ किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कदर लापरवाही बरती कि चंद मिनटों में 26 जिंदगी मौत के आगोश में समा गईं। 

विज्ञापन


जीआरपी थाने में दर्ज रिपोर्ट में काफी हद तक हादसे की तस्वीर साफ हो रही है, जिसमें सीधे रूप से पटरी बदलने वालों के साथ स्टेशन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रथमदृष्टया दोषी बनाया गया है। हादसे की जांच में फाइनल रिपोर्ट लगते ही गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू किया जाएगा। दिल्ली-टपरी रेल मार्ग पर 19 अगस्त को 17.45 बजे खतौली के किलोमीटर के खंभा 101/4 पर पुरी-हरिद्वार कलिंग उत्कल एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी। हादसा इतना भयावह था कि उत्कल के 13 डिब्बों के पटरी से उतरने के साथ परखचे उड़ गए। हादसे में 26 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 200 से अधिक घायल हुए। हादसे की खतौली जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

ब्लॉक और कॉशन तक नहीं लिया

Utkal Rail Incident: revealed in the report, employees and officers found guilty
हुआ था भीषण रेल हादसा

​रिपोर्ट में साफ है कि 19 अगस्त को पुरी से हरिद्वार जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस खतौली में रनथ्रो तेज स्पीड से गुजरी। इससे पहले पटरी पर बदलने का काम लापरवाही से किया जा रहा था। रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों ने उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाते हुए ब्लॉक और कॉशन तक नहीं लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पटरी बदलने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही घटना के दिन रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी लापरवाही बरती, जिसके कारण ट्रेन हादसे का शिकार हुई। ऐसे में साफ है कि रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कल ट्रेन में सवार यात्रियों की जिंदगी से जानबूझकर खिलवाड़ किया, जिसके चलते यात्री अकाल मौत का शिकार हो गए। सीओ जीआरपी गाजियाबाद रणधीर सिंह ने बताया कि अभी जांच में वक्त लगेगा। विवेचना जारी है, दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed