फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Utkal Incident: this big game going on stealthily in the railway

उत्कल हादसा: रेलवे में गुपचुप चल रहा ये बड़ा खेल, जानिए क्या?

Tue, 06 Mar 2018 05:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 06 Mar 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Utkal Incident: this big game going on stealthily in the railway
उत्कल ट्रेन हादसा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले साल हुए बड़े रेल हादसे में कार्रवाई होने के बजाय रेलवे में गुपचुप तरीके से ये बड़ा खेल चल रहा है। आप भी जानिए जरूर...

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में हुए उत्कल ट्रेन हादसे में बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को रेलवे ने गुपचुप तरीके से बहाल कर दिया है। जेई प्रदीप कुमार को छोड़कर 12 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को वापस ले लिया गया है। इन कर्मचारियों को रेलवे ने हरियाणा में ड्यूटी दी है। हालांकि प्रकरण में रेलवे बोर्ड ने जांच जारी रखी है। सीओ जीआरपी गाजियाबाद भी हादसे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल 19 अगस्त को पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल-कलिंग एक्सप्रेस खतौली में पटरी से उतर गई थी। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और 90 से अधिक यात्री घायल हो गए थे। रेलवे बोर्ड के पांच विभागों ने मामले की जांच की थी और हादसे के एक सप्ताह बाद ड्यूटी में लापरवाही, रेलवे एक्ट की धारा 151, 154 के साथ कई संगीन धाराओं में रेलपथ जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार समेत 11 गैंगमैन, एक लोहार को बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : खतौली में उत्कल एक्सप्रेस की 14 बोगियां पटरी से उतरीं, 22 की मौत, 156 घायल

Utkal Incident: this big game going on stealthily in the railway
उत्कल ट्रेन हादसा

बता दें कि जेई प्रदीप कुमार को छोड़कर अन्य सभी 12 कर्मचारियों का निष्कासन (टर्मिनेशन) बहाल कर दिया है। बहाल कर्मचारियों में बिजेंद्र सिंह, गैंगमैन बाबूराम, मनीष शर्मा, पवन कुमार, मनोज कुमार, जय प्रकाश, उदयपाल, लोकेंद्र कुमार, प्रकाश आदि 12 कर्मचारी शामिल हैं। 

रेलवे के इंजीनियर (रेल पथ) मनोज कुमार यादव ने बताया कि बर्खास्त 12 कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। जेई प्रदीप को बहाल नहीं किया गया है। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि रेलवे ने बर्खास्त कर्मचारियों को हरियाणा राज्य के जागल स्टेशन क्षेत्र में ड्यूटी सौंपी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed