{"_id":"5f52a0518ebc3e54a050652d","slug":"used-to-paint-cars-on-cars-and-then-blow-them-away-five-arrested-meerut-news-mrt49969305","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर रंग डालकर करते थे ठक-ठक और फिर उड़ा ले जाते थे सामान, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पर रंग डालकर करते थे ठक-ठक और फिर उड़ा ले जाते थे सामान, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। ट्रैफिक सिग्नल या फिर जाम में फंसी गाड़ी में ठक-ठक कर मोबाइल व पर्स चुराने वाले गिरोह का ब्रह्मपुरी पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। दिल्ली और एनसीआर में यह गिरोह ज्यादा वारदात करता था। पुलिस ने गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार करके चोरी के 15 मोबाइल बरामद किए।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के मुताबिक, चेकिंग के दौरान गौरीपुरा चौकी के सामने ब्रह्मपुरी चौपला से ठक-ठक गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से एक फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनार कार और चोरी के 15 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी शाहनवाज निवासी मकबरा डिग्गी रेलवे रोड, शकील निवासी जली कोठी पूर्वा अहमदनगर देहलीगेट, शोएब, आसिम व अलीम निवासी गली नंबर-7 पुर्वा फैयाज अली देहलीगेट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में ज्यादा वारदात करते हैं। योजना बनाकर कार में ड्राइवर के पास बैठे व्यक्ति को चिन्हित करते हैं। एक आदमी चुपके से जाकर कार के ऊपर लाल रंग डालता है। दूसरा आदमी कार सवार से खिड़की खुलवाने का प्रयास करता है। उनसे बोलते कि आपकी कार पर खून लगा है। कार सवार घबराकर नीचे उतरकर रंग को देखता है तभी एक आदमी दूसरी तरफ कार में रखे मोबाइल पर्स आदि चोरी कर लेता है। इसके बाद जब तक व्यक्ति को चोरी का पता चलता है, तब तक वहां से आरोपी निकल जाता है।
सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना कि आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश भी जारी है। मेरठ में भी आरोपियों ने कई वारदात की हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।