फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Upset over the lack of action, a young man attempted self-immolation at the police station.

Meerut News: कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवक ने थाने में में किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 10 Jun 2026 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Upset over the lack of action, a young man attempted self-immolation at the police station.
हस्तिनापुर (मेरठ)। सोमवार रात कथित अपहरण और मारपीट की घटना में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित ने मंगलवार शाम हस्तिनापुर थाने में अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे आग लगाने से रोक लिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप ने मंगलवार सुबह थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह मनोहरपुर कॉलोनी स्थित अपने मकान से घर लौट रहा था। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के पास एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें रोका। वाहन में सवार चार नामजद और चार अज्ञात लोगों ने उनकी कार की चाबी छीन ली और उन पर हमला किया। कुलदीप ने बताया कि जब वह जान बचाने के लिए भागे तो एक आरोपी ने तमंचे से फायर किया लेकिन गोली नहीं लगी। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें पकड़कर मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर स्कॉर्पियो में डाल लिया।
विज्ञापन


कुलदीप का आरोप है कि रास्ते में सरिया और अन्य हथियारों से उनकी पिटाई की गई। उन्हें डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र के एक कमरे में ले जाकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उन्हें प्रताड़ित किया गया और पर्स से करीब 18 हजार रुपये छीन लिए गए। आरोपियों ने छोड़ते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और जांच
पीड़ित ने बताया कि उसकी तहरीर पर मंगलवार देर शाम तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे नाराज होकर वह तेल की बोतल ले थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया और थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी थाने पहुंचे। पंकज लवानिया ने पीड़ित से बात कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed