फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPSC exam to be held at 15 centers in the city on the 13th.

Meerut News: 13 को शहर के 15 केंद्रों पर होगी यूपीएससी परीक्षा

Thu, 10 Sep 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
UPSC exam to be held at 15 centers in the city on the 13th.
सीडीएस की तीन और एनडीए-एनए का दो पालियों में होगा पेपर
विज्ञापन

प्रवेश 30 मिनट पहले हो जाएगा बंद
मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 (सीडीएस) और नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन 2026 (एनडीए-एनए) की परीक्षा 13 सितंबर को जिले के निर्धारित 15 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में सुबह 9 से 11, दोपहर 12:30 से 2:30 और शाम चार से छह बजे तक होगी। एनडीए-एनए परीक्षा सुबह 10 से 12:30 और दोपहर दो से 4:30 बजे तक दो पालियों में होगी। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर (एलआईओ), असिस्टेंट सुपरवाइजर और इनविजिलेटर तैनात रहेंगे। परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्राध्यक्ष, एलआईओ, असिस्टेंट सुपरवाइजर और संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रवेश द्वार पर दो घंटे पहले रोल नंबर सूची और प्रत्येक कक्ष के बाहर सीटिंग प्लान चस्पा किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 1.30 घंटे पहले प्रवेश शुरू होगा और 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन में दर्ज फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना होगा।
अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड के साथ आवेदन में दर्ज फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना होगा। प्रवेश द्वार पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों द्वारा एचएचएमडी से तलाशी होगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी। केंद्र पर क्लॉक रूम की सुविधा नहीं होगी। प्रत्येक 96 अभ्यर्थियों पर निर्धारित इनविजिलेटर मोबाइल एप के जरिए ई-एडमिट कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन और फेस ऑथेंटिकेशन करेंगे। तकनीकी खराबी अथवा फेस मैच में समस्या होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा और कंट्रोल रूम को सूचना दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों परजैमर भी लगाए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद अनुपस्थित अभ्यर्थियों की प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर वापस ले ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed