{"_id":"69762c9dba86a38fee0ebdd8","slug":"uprooted-road-in-hastinapur-main-market-becomes-a-problem-danger-of-accident-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104384-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हस्तिनापुर मुख्य बाजार में उखड़ी सड़क बनी मुसीबत, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हस्तिनापुर मुख्य बाजार में उखड़ी सड़क बनी मुसीबत, हादसे का खतरा
विज्ञापन
चौड़ीकरण के दौरान हस्तिनापुर में उखाड़ी गई सड़क स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गणेशपुर से चेतावाली तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य ने कस्बे के मुख्य बाजार में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क चौड़ीकरण के तहत बाजार की सड़क को उखाड़ दिया गया, लेकिन इसके बाद न तो कोई चेतावनी संकेतक लगाए गए और न ही उखड़ी सड़क की तत्काल मरम्मत कराई गई। इससे बाजार में दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क चौड़ीकरण से मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर गहरे गड्ढे हो गए हैं। दिन में भी वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सतर्क रहना पड़ रहा है, जबकि रात के समय हालात और भी भयावह हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे में गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खो बैठते हैं। बाजार में खरीदारी करने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
दुकानदारों का आरोप है कि सड़क उखड़ने के कारण उनके प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। इससे व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सूरज, जोगेंद्र, प्रवीण आदि कई दुकानदारों ने बताया कि बारिश होने की स्थिति में गड्ढों में पानी भर जाएगा, जिससे हालात और बदतर हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि सड़क उखाड़ दी गई थी तो कम से कम चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सड़क छोड़ देना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।