फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar, stone pelting and firing during the election of the chairman in Mataur

Meerut News: मटौर में सभापति के चुनाव के दौरान बवाल, पथराव व फायरिंग

Mon, 20 Mar 2023 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Uproar, stone pelting and firing during the election of the chairman in Mataur
दौराला (मेरठ)। मटौर गांव में साधन सहकारी समिति में सभापति के चुनाव के दौरान बवाल हो गया। सभापति का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों राजेश व धर्मेंद्र ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। इस दौरान पथराव व फायरिंग हुई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे सीओ दौराला व पुलिस बल ने किसी तरह स्थिति को संभाला। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मटौर साधन सहकारी समिति में रविवार को सभापति का चुनाव संपन्न होना था। इसके लिए मटौर गांव निवासी राजेश व मोहम्मदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र आमने-सामने थे। नौ संचालकों की वोट डाली जानी थी। दोपहर के समय चुनाव अधिकारी मनीष शर्मा व पवन कुमार ने चुनाव चिह्न आवंटन किए। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों के समर्थकों में झगड़ा हो गया। राजेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि नौ संचालकों की वोट सभापति चुनाव के लिए डाली जानी थी। उसके पक्ष में छह संचालक थे। जब इसकी जानकारी धर्मेंद्र पक्ष को हुई तो वह स्कार्पियो में छह-सात लोगों को लेकर समिति पर पहुंचे और मतदाताओं को हथियारों के बल पर धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग की। इस पर गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

एकत्रित होकर ग्रामीण पहुंचे और आरोपियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया। धर्मेंद्र पक्ष के लोग फायरिंग करते हुए भाग निकले। वहीं, धर्मेंद्र पक्ष ने आरोप लगाया कि वह आपत्ति दर्ज कराने के लिए समिति पहुंचा। इस दौरान राजेश ने अपने पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में उसका भाई अंकुर घायल हो गया। राजेश पक्ष के लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि राजेश पक्ष के लोग तीन संचालकों को बलपूर्वक उठा ले गए। पथराव व फायरिंग की सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया। जिलाधिकारी दीपक मीणा के आदेश पर चुनाव निरस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed