{"_id":"60da25848ebc3e356e262771","slug":"uproar-over-the-end-of-the-vaccine-at-mawana-chc-only-600-people-got-the-vaccine-mawana-news-mrt5449408147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना सीएचसी पर वैक्सीन खत्म होने पर हंगामा, 600 लोगों को ही लग पाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना सीएचसी पर वैक्सीन खत्म होने पर हंगामा, 600 लोगों को ही लग पाया टीका
विज्ञापन

मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को वैक्सीन खत्म होने पर टीकाकरण कराने आए लोगों ने हंगामा किया। कुछ लोग घंटों इंतजार के बाद बिना टीकाकरण कराए लौट गए। दिनभर में सिर्फ 600 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। 104 लोगों की कोरोना जांच की गई।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका में सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने के लिए ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को यहां खासी भीड़ रही। सुबह 11:30 बजे के आसपास वैक्सीन खत्म हो गई। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी के कर्मचारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। बताया कि वैक्सीन आने वाली है। घंटों इंतजार के बाद कुछ लोग बिना वैक्सीन लगवाए ही लौट गए। दोपहर 2:30 सीएचसी पर दोबारा वैक्सीन पहुंची। वह भी शाम तक खत्म हो गई। डॉ. कपिल धामा ने बताया कि जितनी वैक्सीन मिल रही है, उतनी लगाई जा रही है। मंगलवार सुबह समय से वैक्सीन आ जाएगी।
पहली जुलाई से हर गांव में लगेगा टीका
हस्तिनापुर। सीएचसी के अधिकारियों ने क्लस्टर टीकाकरण अभियान के तहत प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि एक जुलाई से क्लस्टर के तहत ग्राम पंचायतों में टीकाकरण किया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का बिना रजिस्ट्रेशन टीकाकारण होगा। उन्हें सिर्फ आधार कार्ड दिखाना होगा। जिन बच्चों में जुकाम, खांसी, बुखार के लक्षण मिलेंगे, उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाएगी। सोमवार को सीएचसी पर 98 लोगों की जांच हुई। 384 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विधायक ने किया सीएचसी का निरीक्षण
जानीखुर्द। भाजपा विधायक जितेन्द्र सतवई ने सोमवार को सीएचसी पांचली खुर्द का निरीक्षण कर कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को मेडिकल किट बांटी। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण और जांच की भी जानकारी ली। ओपीडी में मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। सीएचसी प्रभारी महेश चन्द्रा से क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी ली। डॉ. महेश चन्द्रा ने विधायक से अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जाने की मांग की। इस दौरान एडीओ पंचायत नीरज कुमार, सचिव संजीव गिरी, पुष्पेन्द्र गिरी, विपिन चपराणा, प्रधान घमेन्द्र, अभिमन्यु सांगवान आदि मौजूद रहे।
16 दिन से नहीं मिला नया कोरोना मरीज
दौराला। दौराला क्षेत्र में 16 दिन से कोरोना का नया मरीज नहीं मिला है। वहीं, एक्टिव केस भी दो है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि धीरे-धीरे एक्टिव केस की संख्या घटने लगी है। सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 940 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। वहीं मवाना में सोमवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में गांव कूंडा निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 240 लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएचसी पर 113 लोगों का टीकाकरण हुआ।