{"_id":"66e35f6f9c2cd1253203fcd7","slug":"uproar-over-student-being-beaten-over-dispute-over-keeping-bag-on-seat-in-school-meerut-news-c-72-1-mrt1062-121187-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूल में सीट पर बैग रखने के विवाद में छात्र को पीटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूल में सीट पर बैग रखने के विवाद में छात्र को पीटने पर हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सीट पर बैग रखने को लेकर छात्रों के गुटों में विवाद हो गया। इसमें सीनियर छात्रों ने कक्षा नौ के छात्र को पीट दिया। इस घटना को लेकर काफी देर तक स्कूल में हंगामा हुआ। बाद में परिजनों ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के हंडिया मोहल्ला निवासी किशोर सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल गया था। सुबह के समय सीट पर बैग रखने को लेकर उसकी कक्षा में पढ़ने वाले दो सहपाठियों से विवाद हो गया। उस समय एक शिक्षक ने छात्रों को समझाकर शांत करा दिया। आरोप है कि लंच के समय दोनों सहपाठियों ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अन्य छात्रों को बुला लिया। उन्होंने नौंवीं के इस छात्र की पिटाई की। उसके कान में काफी चोट लगी। छात्र ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंच गए। उन्हें देखकर मारपीट करने वाले छात्र फरार हो गए।
पीड़ित छात्र के परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने मारपीट करने वाले छात्रों को अनुशासनहीनता करने के मामले में टीसी जारी करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन शांत हुए। बाद में वे लालकुर्ती थाने पहुंचे और आरोपी छात्रों के खिलाफ तहरीर दी। लालकुर्ती थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि मारपीट करने वाले छात्रों को चिह्नित कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।