{"_id":"619aae699a7a1443c86097cd","slug":"uproar-over-stone-pelting-at-religious-place-in-kharkhoda-city-news-mrt5657933152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा में धार्मिक स्थल पर पत्थर फेकने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा में धार्मिक स्थल पर पत्थर फेकने को लेकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा में धार्मिक स्थल पर पत्थर फेकने को लेकर हंगामा
खरखौदा। थाना क्षेत्रांतर्गत धार्मिक स्थल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंके जाने के बाद खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रबंध समिति की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
हापुड़ रोड पर 44वीं वाहिनी पीएसी के निकट धार्मिक स्थल पर रविवार रात करीब 10 बजे अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। इसी दौरान शीशा टूटने की आवाज पर कुछ लोग बाहर की ओर दौड़े। उन्हें बाहर आकर देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। अंदर जाकर देखा तो जगह-जगह शीशा टूटा पड़ा था। कुछ ही देर में प्रबंधक भी वहां आ गए। उन्होंने तत्काल खरखौदा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। प्रबंधक का कहना था कि माहौल बिगाड़ने के इरादे से यह वारदात की गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को पकड़कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। खरखौदा इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रबंधक की ओर से तहरीर दी गई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जाएगी।