फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over remains of preserved animal found in Hajipur cemetery

Meerut News: हाजीपुर के कब्रिस्तान में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा

Sun, 27 Oct 2024 04:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Uproar over remains of preserved animal found in Hajipur cemetery
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर के कब्रिस्तान में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची लोहियानगर पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गोरक्षक प्रमुख नकुल गुर्जर ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे हाजीपुर निवासी एक किसान अपने खेतों पर गए थे। किसान के खेत के पास ही कब्रिस्तान है। किसान ने कब्रिस्तान में कई जगह संरक्षित पशु के अवशेष पड़े देखे। किसान की सूचना पर वह अपने साथियों के साथ कब्रिस्तान पहुंचे तो वहां संरक्षित पशु के अवशेष देखे। कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान दुर्गेश पंडित, बंटी, तुषार, प्रिंस और विशाल सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उन्हें दबवा दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed