{"_id":"617477d3ec69fc24b2185cac","slug":"uproar-over-molestation-of-female-patient-in-hospital-meerut-news-mrt5619869190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में महिला मरीज से चिकित्सक ने की छेड़छाड़, बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में महिला मरीज से चिकित्सक ने की छेड़छाड़, बखेड़ा
विज्ञापन
अस्पताल में महिला मरीज से छेड़छाड़ पर हंगामा
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर स्थित अस्पताल में महिला मरीज से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सक पर यह आरोप लगाकर रोष जताया। काफी देर तक हंगामे के बाद आरोपी चिकित्सक को अस्पताल से निकालने का आश्वासन दिया गया। इस पर ही मामला शांत हुआ।
टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला को परिजनों ने हापुड़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को एक चिकित्सक महिला को देखने के लिए पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला के देवर और वार्ड ब्वाय को कमरे से बाहर निकाल दिया। पति उस समय वहां नहीं था। कुछ देर बाद पति लौटा तो महिला उसे देखकर रोने लगी। पूछने पर बताया कि चिकित्सक ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।
यह पता लगते ही परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनकी अस्पताल के स्टाफ से नोकझोंक हो गईं। परिजन आरोपी चिकित्सक को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। कुछ ही देर में अस्पताल के मैनेजर को बुला लिया गया। परिजन पुलिस को बुलाने की बात करने लगे। तभी प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि इस चिकित्सक को निकाला जाएगा और उसे नहीं बुलाएंगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और यह मामला शांत हुआ। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।