फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over laying of HT line through populated area in Inchauli

Meerut News: इंचौली में आबादी के बीच से एचटी लाइन डालने पर हंगामा

Sat, 07 Feb 2026 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Uproar over laying of HT line through populated area in Inchauli
गंगानगर।
विज्ञापन

मवाना रोड स्थित इंचौली गांव के वाल्मीकि मोहल्ले में आबादी के बीच से नई एचटी विद्युत लाइन डाले जाने का कड़ा विरोध सामने आया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग और महिलाएं एकत्र हो गए और हंगामा करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में एचटी लाइन गलियों से होकर नहीं गुजरने दी जाएगी।

बताया गया कि इंचौली-सधारणपुर मार्ग पर वाल्मीकि मोहल्ले से सटे खेतों में एक निजी कॉलोनी विकसित की जा रही है। मुख्य सड़क से कॉलोनी तक लगभग 150 मीटर की दूरी है। आरोप है कि विद्युत विभाग और कॉलोनाइजर द्वारा 11 हजार वोल्ट की एचटी केबल को मोहल्ले की गलियों में पहले से लगे एलटी लाइन के खंभों के सहारे कॉलोनी तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। मोहल्ला निवासी सुहान अली, हंसराज और अर्जुन ने बताया कि चार दिन पहले जब केबल डालने का काम शुरू हुआ, तभी से लोग विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एचटी लाइन से पहले भी गांव में कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें जान तक जा चुकी है। महिलाओं ने भी साफ कहा कि एचटी लाइन यहां से नहीं लगने दी जाएगी। लोगों ने मामले की शिकायत पीवीवीएनएल के एमडी और जिलाधिकारी से करने की बात कही है। विद्युत विभाग के जेई अमित त्रिपाठी ने बताया कि कॉलोनाइजर की ओर से यही रास्ता सर्वे के लिए दिया गया था। विरोध के बाद काम रोक दिया गया है और अब वैकल्पिक मार्ग से दोबारा सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed